Advertisement
Dilip Ghosh

Dilip Ghosh – टीएमसी की प्रार्थी सूची पर दिलीप घोष का हमला, कहा – ऐसे व्यक्ति को ढूंढना मुश्किल है जो दागी न हो

बंगाल

Dilip Ghosh – भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष ने आज तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है।

Advertisement

Dilip Ghosh

खड़गपुर के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि चुनाव उनके लिए केवल एक औपचारिकता है, क्योंकि वे साल भर जनता के बीच रहते हैं।

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ पवित्र कर को उम्मीदवार बनाए जाने पर कटाक्ष करते हुए दिलीप घोष ने कहा, “तृणमूल के पास नंदीग्राम में लड़ने के लिए कोई योग्य उम्मीदवार नहीं है, इसलिए उन्हें हमारे यहाँ से उम्मीदवार उधार लेना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी दोबारा नंदीग्राम जाने की हिम्मत नहीं करेंगी। टीएमसी की उम्मीदवार सूची पर उन्होंने कहा कि “तृणमूल में ऐसे व्यक्ति को ढूंढना मुश्किल है जो दागी न हो।

उन्होंने कहा कि चोर चुनते-चुनते पूरा गांव खाली हो जाएगा। ममता बनर्जी अब खुद को ‘ईमानदारी का प्रतीक’ नहीं कह सकतीं, उनकी पार्टी अब ‘भ्रष्टाचार का प्रतीक’ बन चुकी है।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari