Advertisement

भारत ने किया अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, पांच हजार किमी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम

देश

बुधवार को देश की सबसे ताकतवर मिसाइल कही जाने वाली अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया। यह मिसाइल पांच हजार किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम है।

Advertisement

 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पहली बार ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से रात में इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

 

अग्नि-5 का यह आठवां सफल परीक्षण है। इसके साथ ही भारत इस तरह की मिसाइल विकसित करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। अभी सिर्फ अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन के पास ही ऐसी मिसाइलें थीं।

 

अग्नि-5 17.5 मीटर लंबी है जिसका व्यास दो मीटर यानी 6.7 फीट है। यह मिसाइल एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह एक साथ डेढ़ टन तक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

 

इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है यह मिसाल महज 20 मिनट में पांच हजार किलोमीटर की दूरी तय करके दुश्‍मन को तबाह कर सकती है। पूरा एशिया और अफ्रीका महाद्वीप तथा यूरोप के अधिकांश हिस्से इसकी जद में होंगे।

 

यह मिसाइल एक बार छोड़ दी गई तो रोकी नहीं जा सकती है। यह भारत के मिसाइल तरकस का सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है। इसे सड़क के रास्ते कहीं भी पहुंचाया जा सकता है। इस खूबी के कारण इसे दुश्मन की उपग्रह निगाहों से भी बचाया जा सकता है।

 

इस मिसाइल के तकनीक का इस्तेमाल भारत दुश्मन के उपग्रहों को नष्ट कर सकेगा। इस मिसाइल में तीन स्तरीय ठोस ईंधन वाले इंजन का इस्तेमाल किया जाता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari