Advertisement
breaking news

सेना ने जारी किया अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन, जुलाई से शुरी होगा रजिस्ट्रेशन

देश

अग्निपथ में भर्ती के लिए इंडियन आर्मी ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आर्मी के नोटिफिकेशन के मुताबिक कैंडिडेट्स जुलाई से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

Advertisement

 

भारतीय सेना में भर्ती की बेवसाइट पर अग्निवीर के रूप में भर्ती के लिए पात्रता मापदंड बताए गए हैं। इसके अनुसार अग्निवीरों की  जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, एविएशन एंड एम्युनिशन एग्जामिनर, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रे़ड्समैन के पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

इन सभी के लिए आयुसीमा 17.5 साल से लेकर 23 साल तक होगी। 2022-23 के लिए अधिकतम आयुसीमा में 2 साल की छूट दी गई है। ये छूट सिर्फ इसी साल एक बार ही मिलेगी। 

 

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्‍मीदवारों की भर्ती 4 वर्षों के लिए की जाएगी। इस दौरान प्रत्‍येक वर्ष 30 दिनों की छुट्टी भी मिलेगी। सर्विस के पहले साल 30,000/- वेतन और भत्‍ते, दूसरे साल 33,000/- वेतन और भत्ते, तीसरे साल 36,500/- वेतन और भत्‍ते तथा आखिरी साल 40,000/- वेतन और भत्‍ते दिए जाएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari