Advertisement

बड़ा हादसा: आगरा में अर्जुन राम मेघवाल के कार्यक्रम में गिरा लाइट स्टैंड, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री, 1 की मौत और 4 घायल

उत्तर प्रदेश

आगरा के नगला पद्मा क्षेत्र में आयोजित ‘भीमनगरी समारोह 2022’ में बड़ा हादसा हो गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल बाल-बाल बच गये।

Advertisement

 

दरअसल उनके भाषण के दौरान तेज तूफान आया और बिजली चली गई। तूफान की वजह से कुछ लाइटें गिर गईं, जिससे 6 लोग घायल हो गए।

 

बताया जा रहा है कि अगर केंद्रीय मंत्री अपना संबोधन नहीं दे रहे होते तो वो भी घायल हो सकते थे। कार्यक्रम के दौरान आई आंधी के चलते लाइटिंग स्टैंड गिर गया था। इसको लेकर एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने जानकारी दी कि हादसे में एक व्यक्ति की जान गई है और चार अन्य घायल हो गए।

 

डीएम ने बताया, “इस हादसे में राजेश कुमार नाम के एक शख्स की मृत्यु हो गई। घटना के वक्त वह मंच पर मौजूद थे। वह पूर्व मंत्री डॉ जीएस धर्मेश के ड्राइवर के भाई थे।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari