AIMIM – ओवैसी की पार्टी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से नाता, कहा – जिससे मुसलमानों की…

बंगाल

AIMIM – असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने हुमायूं कबीर से गठबंधन तोड़ दिया है और बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी।

AIMIM

पार्टी की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि, “हुमायूं कबीर के खुलासों से यह साफ हो गया है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमजोर हैं।

बयान में आगे कहा गया कि एआईएमआईएम ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठे।

आज से, एआईएमआईएम ने कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं।

दशकों तक धर्मनिरपेक्ष शासन रहने के बावजूद, उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया है। किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के पीछे AIMIM की नीति यह है कि हाशिए पर पड़े समुदायों की अपनी एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज हो।

हम बंगाल में अब स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि बीते कल ही हुमायूं कबीर का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें 1000 करोड़ की डील की बात हो रही थी। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि सनलाइट नही करता।

Share from here