Howrah – शालीमार स्टेशन पर विदेशी मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार, 23 लाख..

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Howrah –  शालीमार स्टेशन पर जीआरपी (GRP) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी मुद्रा के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है।

Howrah

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में यूरो, डॉलर और नेपाली मुद्रा बरामद की गई है, जिसकी भारतीय बाजार में कीमत लगभग 23 लाख 63 हजार 800 रुपये बताई जा रही है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पटना-शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस से उतरे एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर शालीमार जीआरपी ने उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में उसकी पहचान नेपाल निवासी इंद्र बहादुर कटवाल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में विदेशी नकदी मिली। 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि वह इस पैसे से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए कोलकाता आया था।

हालांकि, वह इस भारी भरकम रकम के समर्थन में कोई भी वैध कागजात या बैंक दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

Share from here