Air India flight gets bomb threat – एयर इंडिया के विमान में बम की धमकी के बाद तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। विमान आइसोलेशन में है। यात्रियों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
Air India flight gets bomb threat
एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि धमकी के बाद यहां अलर्ट है। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग की जा रही है। अभी तक कोई विस्फोट सामाग्री नहीं मिली है।
धमकी मिलने के बाद सुबह फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। विमान में 135 यात्री सवार थे सभी को सुरक्षित निकाला गया।
जानकारी के अनुसार मुंबई-तिरुवनंतपुरम फ्लाइट के पायलट ने एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बम होने की जानकारी दी थी इसके बाद ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई।
