इंदौर। पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रमारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर बुधवार को हमला किए जाने की घटना के बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना की निंदा की है। वहीं इस मामले पर इंदौर विधायक और कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बंगाल में बांगलादेशी घुसपैठिऐ पूरी स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं। लेकिन जरूरत पड़ी तो देशभर के भाजपा कार्यकर्ता बंगाल कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बहुत बड़ी घटना है। आकाश विजयवर्गीय ने पिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कैलाशजी से बात हुई है, उनके हाथ में भी चोट लगी है।
