Advertisement
breaking news

Baruipur – नाका चेकिंग के दौरान 9 लाख रूपए बरामद, एक गिरफ्तार

बंगाल

Baruipur – चुनाव के माहौल के बीच नाका चेकिंग के दौरान कैश बरामद हुआ है। बारुईपुर थाने की पुलिस ने जयातला इलाके में नाका चेकिंग चलाई।

Advertisement

Baruipur

उस समय पुलिस को एक बाइक सवार संदिग्ध लगा। उसे रोका गया। पूछताछ के दौरान उसकी मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई।

उस समय बाइक से एक बैग बरामद हुआ। जब उसे खोला गया तो उसमें भारी मात्रा में कैश निकला। पुलिस बरामद पैसों के सोर्स की जांच कर रही है।

गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम समद अली सरदार है, उसका घर जयनगर थाने के तिलपी इलाके में है।

पता चला है कि बाइक तिलपी से कुराली की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि उसके पास से 9 लाख रूपए बरामद हुए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari