breaking news

न्यूटाउन – फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

न्यूटाउन थाने की पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 11 मोबाइल, 1 लैपटॉप और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल न्यू टाउन थाने की पेट्रोलिंग पुलिस को खबर आई कि न्यू टाउन सी.डी. ब्लॉक के मकान नंबर 103 में बड़ी संख्या में बाहरी लोग घूम रहे हैं. यह काफी समय से चल रहा है। उसके बाद न्यूटाउन थाने की पुलिस जगह पर पहुंची उस समय उस घर में सात लोग थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कर लिया। करीब दो माह से उस मकान को किराए पर लेकर कॉल सेंटर के नाम पर धोखाधड़ी का काम चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को आज बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि, न्यूटाउन थाने की पुलिस ने यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें और कौन शामिल है।

Share from here