Advertisement
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने किया अग्रसेन जयंती पर कार्यक्रम

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने किया अग्रसेन जयंती पर कार्यक्रम

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने किया अग्रसेन जयंती पर कार्यक्रम

हावड़ा के डॉन बॉस्को स्कूल के पास आयोजित कार्यक्रम में सभी लोगो ने महाराज अग्रसेन का अनुसरण करते हुए अग्रवाल समाज के विकास की बात कही और अधिक से अधिक लोगो को संस्था के साथ जुड़कर अग्रवाल समाज के लिए काम करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित सम्मानितों नें महाराजा अग्रसेन को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद आरती की। रमेश जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों की चर्चा करते हुए आए हुए अग्रवाल बनघुओ का आभार ज्ञापन किया।

अग्रसेन स्कूल लिलुआ के अध्यक्ष नवीन टिकमानी, अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश जैन, बंगाल प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंगला, महामंत्री संदीप चौधरी, राजीव बंसल व अनेक वरिष्ठ अग्रवाल बंघुओ की सहभागिता रही। यह जानकारी महासभा के मीडिया प्रभारी व जनसंपर्क अधिकारी प्रकाश किला ने दी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari