Advertisement
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav ने की सीएम ममता बनर्जी की तारीफ, कहा – एक अकेली लड़ जाएंगी, जीतेंगी और बढ़ जाएगी

बंगाल कोलकाता

Akhilesh Yadav ने शहीद दिवस सभा में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत सीएम ममता बनर्जी की तारीफ से की।

Advertisement

Akhilesh Yadav

उन्होंने कहा, ”नेता और कार्यकर्ताओं के बीच का रिश्ता ही पार्टी को मजबूत बनाता है। सभी पार्टियाँ इतनी भाग्यशाली नहीं हैं कि उनके पास ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हों। ममता बनर्जी के पास ऐसे कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार हैं।

अखिलेश ने कहा, पिछले चुनाव में दीदी के पैर में चोट थी। पैरों पर प्लास्टर था लेकिन उन्होंने लड़ाई लड़ी। तब मैंने दो पंक्तियाँ कही थी एक अकेले लड़ जाएंगी, जीतेंगी और बढ़ जाएगी।

अखिलेश ने कहा कि कार्यकर्ता किसी व्यक्ति का नाम नहीं है। एक व्यवस्था है विचारधारा है। एक बार जब राजनीतिक कार्यकर्ता गठबंधन बना लेते हैं, तो वे जीवन भर उस पार्टी के लिए लड़ते हैं।

अगर आप जैसे लोग दीदी के साथ हैं तो वह सभी साजिशों से निपटने में सक्षम होंगी। कार्यकर्ता और समर्थक ही पार्टी के संगठन को मजबूत करते हैं।

अखिलेश ने कहा कि षडयंत्रकारी कभी-कभी जीत सकते हैं, लेकिन अंततः कभी नहीं जीत पाते, क्योंकि वे झूठ से लड़ रहे हैं। मोदी सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। सरकार गिर जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari