Advertisement

Alipore – अलीपुर स्थित एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में आज सुबह लगी आग

कोलकाता

Alipore – अलीपुर स्थित एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में आज सुबह आग लग गई। घटना सुबह करीब 9:15 बजे की है।

Advertisement

Alipore

आग पहले चौथे तल्ले पर लगी फिर पांचवे तल्ले और पैनल रूम तक फैल गई। सुबह का समय होने के कारण कर्मचारियों की संख्या कम थी पर जितने कर्मचारी थे वे भी घबरा गए।

मौके पर 3 दमकल की गाड़ियों ने करीब 40 मिनट की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि कुछ फाइलें जल गईं।

आग में किसी बड़े नुकसान की खबर फिलहाल नहीं है। आग के कारणों का फिलहाल पता नही चल पाया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari