Advertisement

Allu Arjun को जमानत के बाद भी जेल में बितानी पड़ी रात, आज हुए रिहा

देश मनोरंजन

Allu Arjun को हैदराबाद भगदड में हुई महिला की मौत के मामले में जमानत के बाद भी शुक्रवार की रात जेल में बितानी पड़ी।

Advertisement

Allu Arjun

अल्लु अर्जुन को कल पुलिस ने गिरफ्तार किया था उसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया गया था।

हालांकि कुछ देर बाद ही उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई थी। इसके बावजूद उन्हें शुक्रवार की रात जेल में बितानी पड़ी।

इसका कारण था कि जेल अधिकारियों को शुक्रवार को देर रात तक कोर्ट की ऑर्डर कॉपी नहीं मिल पाई थी। आज सुबह हैदराबाद के चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल में अल्लु अर्जुन के पिता और ससुर उन्हें लेने पहुंचे। एक्टर की रिहाई से फेन्स में खुशी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari