Advertisement

अमरेंद्र निषाद फिर हुए सपाई

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। चुनाव लड़ने के इरादे से सपा से भाजपा में आये अमरेंद्र निषाद का महीने भर में ही भाजपा से मोह भंग हो गया। टिकट की आस में भाजपा में गए अमरेंद्र अभिनेता रवि किशन को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद सपा में शामिल होकर घर वापसी कर ली है।

Advertisement

अमरेंद्र निषाद ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में आज शाम छह बजे लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पुनः सपा में शामिल हो गया हूं। साथ में मछली शहर के भाजपा के रामचरित्र निषाद भी शामिल हुए।

अमरेंद्र निषाद ने बताया कि सपा ने उन्हें गोरखपुर व आसपास के सभी जिलों में पार्टी को मजबूत करने की नयी जिम्मेदारी दी है। पार्टी के लिए मेरा परिवार सदैव समर्पित रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *