Advertisement
breaking news

अमेरिका – फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी, 6 की मौत

विदेश

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 अन्य घायल हैं।घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।

Advertisement

 

संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह घटना इलिनायस प्रांत के शिकागो शहर के उपनगर हाइलैंड पार्क में हुई है। माना जा रहा है कि हमलावर ने किसी बिल्डिंग की छत से परेड मार्ग पर फायरिंग की है। फायरिंग होते ही वहां मौजूद लोगों को जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते देखा गया। बता दें कि अमेरिका सोमवार को अपना 246वां स्वतंत्रता दिवस परेड मना रहा है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari