Advertisement

भारतीय मूल की नीरा टंडन को दे सकते हैं बाइडन अहम ज़िम्मेदारी

विदेश

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी टीम में अधिक से अधिक भारतीय मूल के लोगों को शामिल करने में जुटे हुए हैं। भारतीय मूल की कमला हैरिस नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति हैं और देश चलाने में बाइडन की मदद करेंगी।

Advertisement

इसी बीच, बाइडन की टीम में एक और भारतीय अमेरिकी का नाम शामिल हो सकता है। बाइडन ने ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ की मुख्य कार्यकारी नीरा टंडन को ‘ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंज बजट’ के निदेशक के रूप में नामित करने की योजना बनाई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari