Advertisement
breaking news

वैक्सीन के लिए भारत को कच्चा माल देने को तैयार हुआ अमेरिका

देश

भारत में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और इस लड़ाई में वैक्सीन को एक बड़ा हथियार बताया गया है और जोर दिया जा रहा है कि जल्द से जल्द देश के तमाम नागरिकों को टीका लगाया जाए।

Advertisement

 

लेकिन इस वैक्सीन बनाने में जिस कच्चे माल की जरूरत पड़ती थी, उसके निर्यात पर अमेरिका द्वारा रोक लगा दी गई थी। इस वजह से वैक्सीन निर्माताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। अब उसी फैसले पर नरम पड़ते हुए अमेरिका ने भारत को बड़ी राहत दे दी है।

 

अमेरिका की तरफ से भारत को बड़ी राहत

अमेरिका की तरफ से बताया गया है कि वो भारत को वैक्सीन के बनाने में हर उस कच्चे माल की सप्लाई करेगा जिसकी जरूरत पड़ने वाली है।

 

ये भी कहा गया है कि फ्रंट लाइन वर्कस को बचाने के लिए अमेरिका की तरफ से तुरंत रैपिड डाइगोनॅस्टिक टेस्ट किट, वैन्टिलेटर और पीपीई किट उपलब्ध करवाई जाएंगी।

 

ये जानकारी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन की तरफ से भारत के NSA अजित डोभाल को दी गई है। वहीं जेक की तरफ से भारत में बढ़ रहे कोरोना मामलों पर चिंता भी जाहिर की गई है और उन्होंने सहानुभूति भी व्यक्त की है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari