Advertisement
breaking news

Amit Shah Arunanchal Visit – ‘अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा’, भारत का चीन को दो टूक जवाब

देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश (Amit Shah Arunanchal Visit) के दौरे पर भारत ने चीन के बयान की निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम चीनी आधिकारिक प्रवक्ता की ओर से की गई टिप्पणियों को पूरी तरह से खारिज करते हैं।

Advertisement

अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय नेता नियमित रूप से अरुणाचल प्रदेश राज्य की यात्रा करते हैं जैसे वे भारत के किसी अन्य राज्य की यात्रा करते हैं। अरुणाचल प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और रहेगा। इस तरह की यात्राओं पर आपत्ति करना तर्कसंगत नहीं है और इससे उपरोक्त वास्तविकता नहीं बदलेगी।

इससे पहले 10 अप्रैल को अमित शाह अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर गए थे। इसी दिन चीन ने इसका विरोध किया और इसे चीन की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि जांगनान चीन का इलाका है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari