amit shah in kolkata

Amit Shah in Kolkata – गृहमंत्री अमित शाह का कोलकाता दौरा, आज नेताजी इंडोर स्टेडियम में…

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Amit Shah in Kolkata – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात कोलकाता पहुंच चुके हैं। आज उनका शहर में एकाधिक कार्यक्रम है।

Amit Shah in Kolkata

रविवार को वह सबसे पहले राजारहाट में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद उनका नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी का कार्यक्रम है। जहाँ भाजपा के मंडल अध्यक्ष, जिला और राज्य स्तरीय नेतृत्व मौजूद रहेगा।

बैठक में शाह के 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक रणनीति पर संदेश देने की संभावना है। बैठक के बाद गृह मंत्री स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न मठों, मिशनों और आध्यात्मिक संगठनों के संतों के मौजूद रहने की उम्मीद है। शाह के साथ राज्य भाजपा नेतृत्व के भी रहने की संभावना है।

Share from here