Amit shah – गृहमंत्री अमित शाह का मार्च के अंत में राज्य में आने का कार्यक्रम था। कार्यक्रम को अंतिम समय स्थगित कर दिया गया है।
Amit Shah
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईद के कारण गृह मंत्री ने फिलहाल अपना दौरा स्थगित कर दिया है।
पिछले रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अमित शाह के आने को लेकर जानकारी दी थी कि वे मार्च अंत में आ सकते हैं।
अमित शाह 29 मार्च को बंगाल आने वाले थे। 30 मार्च को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक निर्धारित की गई थी।
Share from here
