Advertisement
breaking news

भारत की 1 इंच जमीन पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकता – गृहमंत्री अमित शाह

देश

तवांग में हुए झड़प पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘भारत के 1 इंच जमीन पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने 8 की रात को और 9 की सुबह को जो वीरता दिखाई है, मैं इसकी प्रशंसा करता हूं। सेना ने कुछ ही देर में घुसे हुए सभी लोगों को भगा दिया और हमारी भूमि की रक्षा की।’

Advertisement

भारत-चीन के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस राजनीति करना बंद करे। लोकसभा में आज विपक्ष ने प्रश्नकाल नहीं चलने दिया, मैं इस कृत्य की निंदा करता हूं। उन्होंने कहा, “संसदीय कार्य मंत्री ने साफ-साफ कह दिया है कि रक्षा मंत्री संसद में इस मसले पर बयान देंगे।” उन्होंने आगे कहा कि हमारे सैनिकों ने जिस तरह से वीरता का परिचय दिया है और हमारे मातृभूमि की रक्षा की उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा करता हूं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari