केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंच कर विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी के दर्शन किये। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी भी उनके साथ थे। विशेष पूजा अर्चना के बाद ध्वजा स्तम्भ के पास शाह ने मत्था टेका। इस दौरान अमित शाह को बालाजी की फोटो भी भेंट की गई। शाह दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद बैठक के लिए तिरुपति पहुंचे हैं, जो आज होनी है।
![](https://sunlightnews.co.in/wp-content/uploads/2021/11/20211114_095039.jpg)