Advertisement
bjp bengal sankalp patra

BJP Bengal Sankalp Patra – बंगाल भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, UCC, 7वां वेतन आयोग, DA, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को 3 हजार…

कोलकाता बंगाल

BJP Bengal Sankalp Patra – पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में अब 15 दिन से भी कम समय बाकी है।

Advertisement

BJP Bengal Sankalp Patra

इससे पहले आज भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर अमित शाह भी मौजूद रहे। उनके साथ शमीक भट्टाचार्य, सुवेन्दु अधिकारी, तापस रॉय, अग्निमित्रा पॉल, सुकांत मजूमदार और शांतनु ठाकुर सहित विभिन्न नेता उपस्थित रहे।

अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि में बंगाल और बंगाल की जनता के लिए 15 साल कालरात्रि के दुःस्वप्न के बराबर रहे है।

अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प भरोसे का शपथपत्र है। उन्होंने कहा कि बंगाली नए साल से इसका प्रचार शुरू करेंगे और गुरुदेव की जन्म जयंती के आसपास ही भय के कोहरे से बाहर आकर भरोसे का शासन स्थापित होगा।

BJP Bengal Sankalp Patra – अमित शाह ने कहा कि इस संकल्प पत्र के मुख्य बिंदु में घुसपैठियों के प्रति जीरो टॉलरेंस है।

उन्होंने कहा कि डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की पॉलिसी अपना कर घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर निकालेंगे।

अमित शाह ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को 3 हजार मासिक देंगे। महिलाओं के खाते में 1 से 5 तारीख के बीच में 3 हजार रुपए भेजे जाएंगे।

महिलाओं के लिए पुलिस बल सहित राज्य की सभी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण भारतीय जनता पार्टी देगी। हर मंडल में एक महिला थाना बनाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को डीए सुनिश्चित किया जाएगा। भाजपा सरकार बनने के 45 दिन के बाद 7वें वेतन आयोग को लागू करेंगे।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना सहित केंद्र की योजनाओं को पश्चिम बंगाल में लागू की जाएगी। 100% इंस्टिट्यूशनल डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। गर्भवती महिलाओं को 21 हजार की सहायता और 6 पोषण किट गर्भावस्था के कालखंड में दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में अच्छी खासी बढोतरी करेंगे। राज्य सरकारी बसों में महिला का शत प्रतिशत निशुल्क परिवहन निश्चित करेंगे।

BJP Bengal Sankalp Patra – गृहमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के 6 महीने के अंदर यूनिफॉर्म सिविल कॉड लागू किया जाएगा। जिससे सभी के लिए एक ही कानून होगा।

उत्तर बंगाल के लिए बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि आईआईटी, एम्स और फैशन डिजाइनिंग कॉलेज स्थापित करेंगे।

उन्होंने कहा कि बंगाल की संस्कृति को बनाएं रखने के लिए एक म्यूजियम स्थापित करेंगे जिसका नाम वंदे मातरम म्यूजियम रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा, आर्द्र भूमि पर बने ढांचों आदि को खाली कराने का काम भाजपा की सरकार करेगी।

अमित शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण जो युवा योग्यता की आयु पर कर चुके हैं उन्हें 5 साल की छूट दी जाएगी।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि गौड़ीय मठ, भारत सेवाश्रम संघ और इस्कॉन के आस पास के इंक्रोचमेंट को हटाकर उसे अच्छा बनाएंगे।

थियेटर समूह के लिए वार्षिक अनुदान 1 लाख रुपए किए जाएंगे। पुणे के तर्ज पर मॉर्डन इंस्टिट्यूट बनाने का काम किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari