भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे कोई प्रतिष्ठित शख्सियत भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि अभी उन्होंने नाम की घोषणा नहीं की है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद भी भाजपा में शामिल हुए थे।
वहीं भाजपा के इस दावे के बाद जहां विपक्षी पार्टियों के बीच चर्चाएं तेज हो गई है। मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी घोषणा नही हुई है।