Advertisement
breaking news

Anandpur – प्रमोटर की हत्या, गली में पड़ा मिला शव

कोलकाता

Anandpur – शुक्रवार की शाम को शहर की गली में एक शव मिलने से हड़कम्प मच गया। लोगों ने सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। घटना आनंदपुर के जरीबूटी लेन की है।

Advertisement

Anandpur

मृतक का नाम आरिफ खान है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, वह पेशे से प्रमोटर हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जहां से शव मिला उसी गली में आरिफ खान का घर है।

बताया जा रहा है कि वे अपने घर के सामने कुछ लोगों से बहस कर रहे थे। फिर धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया।

पुलिस शव को बरामद कर नेशनल मेडिकल कॉलेज ले गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में अब्बास नाम के शख्स पर आरोप लगाया गया है।

यह भी पता चला है कि घटनास्थल पर दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद थे। जिस जगह पर घटना हुई वहां पर सीसीटीवी लगा हुआ है।

पुलिस जांच कर हमलावरों की तलाश कर रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि यह घटना किसी पुरानी दुश्मनी के कारण है या नहीं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari