Advertisement
sunlight news

आंध्र प्रदेश: तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, दो की मौत

राज्य

पहले चरण में यहां लोकसभा और विधानसभा के लिए जारी मतदान के दौरान आज यहां एक पोलिंग बूथ के निकट तेलुगू देशम पार्टी और विपक्षी वाईएसआर पार्टी के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई।
यह घटना अनंतपुर के ताड़ी पत्री में हुई और ताजा समाचार मिलने तक वीरापुरम गांव में तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में तेदेपा कार्यकर्ता सिद्धा भास्कर रेड्डी और विपक्षी वाईएसआर पार्टी के गोपी रेड्डी श्रीनिवास रेड्डी की मौत हो गई। दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर पथराव किया था। इस घटना में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *