Advertisement

अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से दिया इस्तीफा

बिजनेस

अनिल अंबानी ने शुक्रवार को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी।

Advertisement

रिलायंस पावर ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, ‘‘गैर-कार्यकारी निदेशक अनिल डी अंबानी सेबी के अंतरिम आदेश के बाद कंपनी के निदेशक पद से हट गए हैं।’’ रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी शेयर बाजार को बताया कि अनिल अंबानी ने ‘सेबी के अंतरिम आदेश के अनुपालन’ में कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari