Advertisement
breaking news

Anubrata Mondal को सीएम ने किया फोन, आगे क्या करना है वो बताया

बंगाल

Anubrata mondal को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फोन किया है। सीएम ने अनुब्रत मंडल को यह बताने के लिए फोन किया था कि आगे क्या करना है।

Advertisement

Anubrata Mondal

दरअसल, अनुब्रत मंडल के जेल जाने के बाद सीएम ममता ने बीरभूम में तृणमूल की कोर कमेटी बनाई थी। सूत्रों के अनुसार अणुब्रत मंडल को उस कमिटी के साथ रहते हुए आगे बढ़ने को कहा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, सीएम ममता ने कोर कमेटी के एक सदस्य को बुलाया और वहीं फोन पर अणुव्रत से बात करते हुए उन्होंने कोर कमेटी को साथ लेकर चलने का संदेश दिया।

दूसरे शब्दों में कहे तो अनुब्रत मंडल को यह सन्देश दिया गया है कि अब बीरभूम जिले में ‘एकाधिकार’ नहीं रखा जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि अणुब्रत मंडल जेल से लौटने के बाद काजल शेख के साथ नजर नहीं आए। अनुब्रत मंडल ने बिना कोर कमेटी के विजय सम्मिलनी भी किया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari