तृणमूल जिलाध्यक्ष से मिलने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा

बंगाल

सोमवार को चौंथे चरण के मतदान के दौरान एक तस्वीर सामने आई जिसमें दो विरोधी दलों के नेता हंसते हुए एक दूसरे से हाथ मिलाते नजर आये।

दरअसल पिछले दिनों तृणमूल छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए बोलपुर के सांसद अनुपम हाजरा सोमवार को वोट डालने बोलपुर पहुंचे थे। अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद अनुपम हाजरा तृणमूल के जिलाध्यक्ष अणुव्रत मंडल से मिलने जा पहुंचे। इसकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुई हैं।

इसमें देखा जा सकता है कि अणुव्रत मंडल ने अपने कुर्ते पर तृणमूल कांग्रेस के जोड़ा फूल वाला चुनाव चिन्ह लगा रखा है जबकि अनुपम हाजरा के कुर्ते पर सफेद रंग का कमल का निशान लगा हुआ है। दोनों धुर विरोधी दलों के नेता एक दूसरे से हंसकर बातें कर रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा है और हंसते हुए बात कर रहे हैं।

बोलपुर में मतदान करने के बाद वह सीधे अणुव्रत मंडल के घर जा पहुंचे। अणुव्रत मंडल चुनाव आयोग के निर्देश पर केंद्रीय जवानों की निगरानी में नजरबंद थे। वहां अनुपम हाजरा ने मंडल से मुलाकात की और दोनों ने करीब 20 मिनट तक एक-दूसरे से बातचीत की। हालांकि दोनों के बीच क्या बात हुई यह साफ नहीं हो सका है।

परंतु अनुपम हाजरा ने तमाम सवालों के जवाब देते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि कुछ समय पहले अनुब्रत मंडल को मातृ शोक हुआ था और चूँकि अनुपम वोट देने आये थे तो संस्कृति को ध्यान में रखते हुए वे अनुब्रत मंडल से मिलने गए थे।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *