Advertisement
breaking news

यात्री ने की App Cab driver की पिटाई, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती

कोलकाता

यात्री पर App Cab driver की पिटाई का आरोप लगा है। घटना गुरुवार शाम कोलकाता के कसबा थाना इलाके में हुई। कैब ड्राइवर तापस पात्रा एक्रोपोलिस मॉल के बाहर इंतजार कर रहा था।

Advertisement

App Cab driver की पिटाई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 6 बजे तापस नाम के ड्राइवर के पास एक बुकिंग आई। यात्री को कस्बा के एक्रोपोलिस मॉल से कार में चढ़ना था। तापस सही समय पर कार लेकर सही जगह पर पहुंचे। लेकिन पैसेंजर के आने में काफी देर हो गयी है।

।कार के पास आने के बाद ड्राइवर ने यात्री से बहस शुरू कर दी। कथित तौर पर इसके बाद यात्री ने तापस को पीटना शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर कसबा थाने की पुलिस मौके पर गयी। रात में आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

ड्राइवर को एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि ड्राइवर के सीने की हड्डी टूट गयी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari