Advertisement

Ara Murder – आरा रेलवे स्टेशन पर पिता-पुत्री की हत्या के बाद सिरफिरे ने खुद को मारी गोली

बिहार

Ara Murder – बिहार के आरा स्टेशन में एक सनकी आशिक ने दो लोगों की हत्या कर खुद को गोली मार ली। घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

Advertisement

Ara Murder

घटना आरा स्टेशन के ओवरब्रिज पर घटी। सरेआम हुई हत्या के बाद पूरे स्टेशन परिसर पर अफरा-तफरी का माहौल है। मृतकों की शिनाख्त अनिल सिंह, उनकी बेटी आयुषी कुमारी के रूप में हुई है।

वहीं सनकी प्रेमी युवक की शिनाख्त 20 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, अमन कुमार ने पहले अनिल सिंह और उनकी पुत्री आयुषी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर एएसपी, नवादा थाना की पुलिस आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari