Advertisement
Arjun Singh

Arjun Singh के घर पर हमले मामले में 4 गिरफ्तार

कोलकाता

Arjun Singh – बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की सुबह अर्जुन सिंह के घर के सामने ईंट-पत्थर और बम फेंके जाने का आरोप लगा है।

Advertisement

अर्जुन सिंह ने दावा है कि बम के छींटे से वह भी घायल हो गए। शुक्रवार को घटना के बाद जगद्दल थाने की पुलिस कई जगहों पर आरोपियों की तलाश में जुट गयी।

आज सुबह पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती पूछताछ के बाद जगद्दल पुलिस उन्हें शनिवार को बैरकपुर कोर्ट में पेश करेगी।

गिरफ्तार किये गये लोगों पर बमबाजी और गोलीबारी का आरोप है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनका कोई राजनीतिक संबंध है या नहीं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari