Advertisement
Arjun singh join bjp

Arjun Singh Join BJP – अर्जुन सिंह हुए भाजपा में शामिल

कोलकाता दिल्ली

Arjun Singh Join BJP – अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके साथ दिबेन्दू अधिकारी भी शामिल हुए। बैरकपुर से तृणमूल से टिकट नही मिलने पर वे नाराज चल रहे थे और कयास थे कि भाजपा में शामिल होंगे।

Advertisement

Arjun Singh Join BJP

अर्जुन सिंह की जगह पार्थ भौमिक को टीएमसी ने टिकट दिया है। अर्जुन सिंह ने टिकट न मिलने पर कहा था कि उन्हें ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी से आश्वासन दिया गया था कि टिकट मिलेगी इसलिए वे भाजपा छोड़ तृणमूल में आए थे।

इस बीच उन्हें फिरहाद हकीम ने बरानागर उपचुनाव से लड़ने को लेकर कॉल किया था जिसे अर्जुन सिंह ने लॉलीपॉप बताया था।

उनके तृणमूल छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की अटकलें तब और मजबूत हो गई थी जब अर्जुन सिंह के ऑफिस से ममता बनर्जी की फोटो हटा दी गई थी।

इसके बाद सुबह अर्जुन ने पत्रकारों से कहा था किवे भाजपा में शामिल होंगे और उनके साथ एक बडा चेहरा शामिल हो सकता है।

अर्जुन 2019 चुनाव से पहले तृणमूल छोड़ भाजपा में आए थे और फिर बाद में भाजपा छोड़ तृणमूल में आ गए थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari