Advertisement
Arvind kejriwal ed

Arvind Kejriwal – अरविंद केजरीवाल को ईडी की याचिका पर कोर्ट ने भेजा समन, 16 मार्च को बुलाया

दिल्ली

Arvind Kejriwal – शराब घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन भेजा है।

Advertisement

Arvind Kejriwal

ईडी की अर्जी पर ये समन भेजा गया है। इससे पहले ईडी सीएम केजरीवाल को आठ समन भेज चुकी है। इन समन को केजरीवाल गैरकानूनी बताते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समन गैरकानूनी हैं लेकिन फिर भी वह 12 मार्च के बाद ईडी के सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग से जवाब देंगे।

उल्लेखनीय है कि आप और केजरीवाल कहते आए हैं कि उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश हो रही है। ईडी उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari