Advertisement
Arvind kejriwal ed

Arvind kejriwal का बड़ा आरोप, सरकार गिराने के लिए विधायकों को करोड़ों का ऑफर

दिल्ली

Arvind Kejriwal ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा पर सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगा है।

Advertisement

Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी ने हमारे दिल्ली के 7 विधायकों को संपर्क किया।

केजरीवाल ने कहा कि – विधायकों से कहा जा रहा है कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे।

21 विधायकों से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।

केजरीवाल ने कहा कि इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जाँच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं।

पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया।

हमारे सभी MLA भी मज़बूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari