Arvind kejriwal ed

Arvind kejriwal ने पीएम पर बोला हमला, कहा – AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान

दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Arvind kejriwal ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।

Arvind kejriwal

उन्होंने कहा कि आज हमें आज इकट्ठा होना पड़ा क्योंकि प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए ऑपरेशन झाड़ू चलाया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बने इसलिए उससे पहले ही ऑपरेशन झाड़ू चलाकर पार्टी को खत्म करना चाहते हैं।

Arvind kejriwal ने कहा कि आने वाले समय में चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के बैंक खातों को सीज करना, दफ्तर को खाली कराकर सड़क पर लाना और पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करना ये तीन प्लान बनाए गए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं बता दूं कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है, ये एक विचारधारा है। जैसे हमने ईमानदारी से दिल्ली और पंजाब में काम किया, ये विचार धारा पूरे देश में तेजी से फैल रही है।

अपने संबोधन के बाद सीएम अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा दफ्तर का घेराव करने निकल चुके हैं। पूरी सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।

Share from here