Advertisement
Arvind kejriwal ed

Arvind Kejriwal को कोर्ट से झटका, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज

दिल्ली

Arvind Kejriwal – जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आज हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया।

Advertisement

Arvind Kejriwal

जिसमें केजरीवाल को कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि ये याचिका जमानत की नही बल्कि गिरफ्तारी को अवैध बताने की है।

कोर्ट ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी में कोई खामी नही है। सारे सबूत और कारण बताएं गए है। उसके बाद गिरफ्तारी हुई है।

इससे पहले हाई कोर्ट ने तीन अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और 22 मार्च को ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित रिमांड के आदेश को चुनौती दी थी। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की याचिका सुनने के योग्य नहीं है।

साथ ही, जांच एजेंसी ने केजरीवाल पर कई आरोप लगाए। ईडी ने HC को बताया कि केजरीवाल का हवाला लेनदेन से डायरेक्ट लिंक नहीं था लेकिन इस घोटाले में उनकी भूमिका है।साजिश के बारे में केजरीवाल को जानकारी थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari