Advertisement
Arvind kejriwal ed

Arvind Kejriwal की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

दिल्ली

Arvind Kejriwal की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने पांच सितंबर को केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था।

Advertisement

Arvind Kejriwal

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच फैसला सुनाएगी। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की हैं। पहली जमानत याचिका और दूसरी याचिका में सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी गई है।

ED के केस में केजरीवाल को जमानत मिल चुकी है जबकि यह मामला CBI की ओर से की गई गिरफ्तारी और रेगुलर बेल से जुड़ा है। ईडी मामले में केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को जमानत मिली थी।

ईडी केस में अंतरिम जमानत मिलने के बाद सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari