Arvind kejriwal ed

Arvind Kejriwal वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में हुए पेश, बोले 16 मार्च को खुद आऊँगा

दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Arvind Kejriwal आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। उनकी पेशी शराब घोटाला मामले में उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हालिया शिकायत मामले में हुई है।

सीएम केजरीवाल ने कोर्ट को बताया कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और चालू बजट सत्र के कारण वे आज अदालत में वे शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हो सके।

कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की पेशी के लिए 16 मार्च की तारीख तय की है। केजरीवाल ने आज अपनी वर्चुअल पेशी के दौरान कहा कि, ‘मैं फिजिकली आना चाहता था लेकिन ये अचानक विश्वास प्रस्ताव आ गया. बजट सत्र चल रहा है, 1 मार्च तक चलेगा।

इसके बाद कोई भी तारीख दी जा सकती है।’ जिस पर कोर्ट ने कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की पेशी के लिए 16 मार्च की तारीख तय कर दी।

Share from here