Advertisement
breaking news

आसनसोल – दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, 2 की मौत, 2 घायल

बंगाल

धनबाद से पानागढ़ जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कल रात करीब साढ़े 12 बजे एक कार धनबाद से पानागढ़ लौट रही थी। तभी कालना चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो के किनारे कार खंभे से टकरा गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक टूटी सड़कों को अलग करने के लिए पिलर लगाए गए थे। लेकिन कार इतनी तेजी से आ रही थी कि खंभे से जा टकराई। आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस ने फौरन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने चालक समेत दो को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari