Asansol Body found – आसनसोल में घर से दंपति का शव बरामद

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Asansol Body found – आसनसोल के कुल्टी के आल्दी गांव में दम्पति का शव घर से बरामद किया गया है। मृतकों के नाम रूप कुमार बाउरी (40) और माला बाउरी (35) है।

Asansol Body found

परिवार के सदस्यों का दावा है कि रूप कुमार का शव छत से लटका हुआ था। जबकि माला का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था।

परिवार को शक है कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही कुल्टी थाने के नियामतपुर चौकी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल लाने पर दोनों शवों के गले पर जख्म और खून के निशान देखे गए।

रूपकुमार पेशे से राजमिस्त्री था। कभी कभी वह गाड़ी भी चलाया करता था। माला परिचालिका का काम करती थी। उनकी चार बेटियाँ हैं। सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।

गरीबी के कारण घर में अशांति थी। परिवार के सदस्यों का दावा है कि उन पर कई जगहों से कर्ज था। उधारकर्ता अक्सर ऋण मांगने आते थे।

Share from here