Asansol Court – आसनसोल कोर्ट में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मेल के माध्यम से धमकी दी गई।
Asansol Court
मेल में लिखा हुआ था कि 1 बजे कोर्ट परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। मेल की अफवाह की पुलिस को जानकारी दी गई।
उसके बाद पुलिस, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुँच गए हैं। पूरे अदालत परिसर को खाली कराया गया है।
कोर्ट परिसर में जांच की जा रही है। हालांकि अब तक पुलिस और डॉग स्क्वाड को कुछ भी संदिग्ध नही मिला है।
