Advertisement
breaking news

Asansol Firing –  आसनसोल में फिर फायरिंग का मामला, सूझबूझ से बची कारोबारी की जान

बंगाल

Asansol Firing – आसनसोल में फिर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस बार निशाना चूकने से कारोबारी की जान बाल-बाल बच गई है।

Advertisement

Asansol Firing

घटना उत्तर आसनसोल में चंद्रचूड़ मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के पास घटी। घटना के वक्त का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गया है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक कार एक ढाबे के सामने खड़ी थी। सबसे पहले एक युवक कार में आया। उसके पीछे एक और युवक आया।

उन्होंने कार का दरवाज़ा बंद कर लिया। ड्राइवर ने भी गाड़ी स्टार्ट कर दी। कार के सामने एक बाइक कड़ी थी जो कार से कुछ कहने के लिए रुकता है।

इसी बीच कुछ दूरी पर मौजूद बाइक से दो युवकों ने कार पर फायरिंग कर दी। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और गाडी रोकी नहीं जिससे गोली का निशाना चूक गया।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि व्यवसायी के बचने के बाद बदमाश भी अपनी बाइक से निकल गए। घटना से आसपास सनसनी फैल गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari