Asha Bhosle – दिग्गज सिंगर आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें चेस्ट इंफेक्शन और थकान के चलते भर्ती कराया गया है।
Asha Bhosle
उन्हें 11 अप्रैल को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जानकारी के मुताबिक, आशा भोसले का अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में इलाज चल रहा है।
आधा भोसले की उम्र 92 साल है। अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है।
हालांकि पहले खबर आई थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। फिर उनकी पोती ने बताया कि थकान और इंफेक्शन के कारण उन्हें भर्ती कराया गया है।
