कांग्रेस के अध्य्क्ष पद और राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान कर दिया है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।
अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने पहले कहा था कि मैं चुनाव लडूंगा लेकिन 2-3 दिन के घटनाक्रम को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है कि मैं चुनाव नही लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का एक सिपाही हूँ। मुख्यमंत्री बने रहने का फैसला सोनिया गांधी पर है।