Advertisement
breaking news

Asian Games 2023 – भारत ने जीता पहला गोल्‍ड

खेल

Asian Games 2023 में भारत ने अपना पहला गोल्‍ड मेडल जीता। भारत की पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने गोल्‍ड मेडल जीता।

Advertisement

Asian Games 2023

भारतीय टीम में रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्‍यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शामिल थे। भारत की तिकड़ी ने व्‍यक्तिगत क्‍वालीफिकेशन राउंड में 1893.7 का स्‍कोर बनाया और वर्ल्‍ड रिकॉर्ड कायम किया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड चीन के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने इस साल की शुरुआत में बाकू वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में 1893.3 का स्‍कोर बनाया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari