असम में 10 बजे तक चार सीटों पर 12.92 फीसद मतदान

अन्य

असम की 14 लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान सुबह 07 बजे आरंभ हुआ।

दिन के 10 बजे तक चार सीटों पर हुए मतदान में 12.92 फीसद मतदान दर्ज किया गया है।
सीटों के अनुसार धुबड़ी में 14.52 फीसद, कोकराझार में 12.50 फीसद, बरपेटा में 11.71 फीसद और गुवाहाटी में 12.83 फीसद मतदान दर्ज किया गया है।

कुछ मतदान केंद्रों पर वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी के कारण मतदान की प्रक्रिया देर से आरंभ हुई। प्राप्त सूचना के अनुसार मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *