Advertisement
breaking news

असम के करीमगंज में एक कार से ईवीएम बरामद, 4 पोलिंग अधिकारी सस्पेंड

अन्य

चुनावों के बीच असम के करीमगंज जिले में एक कार से ईवीएम बरामद किए जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार का वीडियो ट्वीट किया है।

Advertisement

 

शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस लावारिस बोलेरो गाड़ी से ईवीएम मिले वो पाथरकांडी विधानसभा सीट के बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पाल की है। बोलेरो कार के साथ न तो चुनाव आयोग का कोई अधिकारी था ना ही कार के भीतर कोई सुरक्षा थी।

 

चुनाव आयोग ने असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के जरिए करीमगंज के जिला निर्वाचन अधिकारी यानी डीएम से फौरन विस्तार से रिपोर्ट मांगी जिसके बाद 

चुनाव आयोग ने 4 पोलिंग अधिकारियों को ससपेंड कर दिया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नही हुई है कि इस ईवीएम का प्रयोग चुनाव में हुआ था या नही।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari