NRC list published

असम : NRC की अंतिम सूची प्रकाशित, 19 लाख से ज्यादा सूची से बाहर

अन्य

गुवाहाटी। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बहुप्रतिक्षित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर NRC की अंतिम सूची का प्रकाशन शनिवार की सुबह 10 बजे प्रकाशित हुआ। एनआरसी सूची की ओर से जारी तथ्यों के अनुसार एनआरसी में कुल तीन करोड़ ग्यारह लाख इक्कीस हजार चार(3,11,21,004) लोगों का नाम शामिल किया गया है। जबकि उन्नीस लाख छह हजार छह सौ सत्तावन (19,06,657) लोगों के नाम सूची से बाहर हैं।

हालांकि एनआरसी में नाम दाखिल करने के लिए तीन करोड़ 29 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। एनआरसी सेवा केन्द्रों पर लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। वहीं लोग ऑनलाइन भी काफी संख्या में अपना नाम सूची में देख रहे हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राज्यभर में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। राज्य के 14 संवेदिनशील घोषित जिलों में एहतियातन धारा-144 (निषोधाज्ञा) लागू है। साथ ही जिलों में सुरक्षा बल विशेष सतर्कता बरत रहे हैं।

Share from here